31 दिसम्बर 2019

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को काली, कोलम्बिया, की यात्रा के दौरान मिला उच्चतम सम्मान

31 दिसम्बर को कोलम्बिया में क्विनदियो विभाग की सरकार ने संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को अपने उच्चतम सम्मान, ऐक्स्ट्राऑर्डिनेरी ग्रैंड क्रॉस, से सम्मानित किया। यह इस विभाग के प्रशासन द्वारा दिया जाने वाला उच्चतम सम्मान है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिनके निस्वार्थ योगदान से विभाग की तरक्की और विकास हुआ है।

Sant Rajinder Singh Ji Honored in Cali Colombia

क्विनदियो विभाग के गवर्नर, कारलोस एड्युआर्डो ओज़ोरियो बुरीटिका, ने यह ऐक्स्ट्राऑर्डिनेरी ग्रैंड क्रॉस प्रदान किया।

पिछले 30 सालों से, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को शांति, अध्यात्म, और शिक्षा के क्षेत्रों में उनके योगदानों के लिए राज्यीय, राष्ट्रीय, और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए हैं।

महाराज जी को यह नवीनतम सम्मान, ऐक्स्ट्राऑर्डिनेरी ग्रैंड क्रॉस, कोलम्बिया के लोगों की आध्यात्मिक चेतनता का विकास करने में उनके अमूल्य और असाधारण योगदान के लिए, तथा ध्यानाभ्यास के द्वारा आंतरिक व बाहरी शांति का प्रसार करने के लिए, प्रदान किया गया है। संत राजिन्दर सिंह जी ने बेहद विनम्रता के साथ इस अवॉर्ड का मैडल (पदक) और बैज (बिल्ला) स्वीकार किया।

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के पुरस्कारों व सम्मानों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, कृपया यहाँ देखें। अतिरिक्त जानकारी के लिए media@sos.org पर संपर्क करें।

gold-black-line-dingbat

sos-logo-new-footer