23 दिसम्बर 2019

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज के विश्व भर में 10,00,000 सदस्य!

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज के विश्व भर में आज 10,00,000 सदस्य हो गए – यह प्रेम, एकता, और शांति के उस संदेश के प्रति दुनिया भर में बढ़ती हुई प्यास का जीता-जागता प्रमाण है जो महाराज जी अपने साथ लाते हैं।

Celebrating 1 Million Hearts

2017 में लॉन्च किया गया यह पेज, संसार भर के आध्यात्मिक जिज्ञासुओं को रोज़ाना प्रेरणा और प्रोत्साहन प्रदान करता है। इस पेज के सदस्य प्रतिदिन एक प्रेरणादायी कथन, सुंदर चित्र और ग्राफ़िक्स, विचारोत्तेजक लेख, तथा ध्यानाभ्यास और उसकी जीवन-परिवर्तनीय शक्ति संबंधी वीडियोज़ और ब्लॉग्स, से लाभ प्राप्त करते हैं। कुछ पोस्ट, साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी के मुख्य पृष्ठ से लिंक होती हैं, ताकि ध्यानाभ्यास में गंभीर रूचि रखने वाले जिज्ञासु आध्यात्मिक यात्रा के बारे में गहन जानकारी प्राप्त कर सकें। इस पेज के सदस्य कई विभिन्न देशों से हैं, जिनमें शामिल हैं जर्मनी, भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्ऱीका, घाना, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, ऑस्ट्रिया, फ्ऱाँस, नीदरलैंड्स, कैनेडा, कोलम्बिया, इक्वाडोर, चिली, बोलीविया, आर्जेन्टीना, ब्राज़ील, और यूनाइटेड स्टेट्स।
लिंज़, ऑस्ट्रिया, के माइकल शुएट्ज़ इस पेज के अक्टूबर 2017 से सदस्य रहे हैं। “मुझे ख़ास तौर पर प्रेरक कथन और वीडियोज़ बहुत अच्छे लगते हैं। क्योंकि मैं लाइल में स्थित साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी के मुख्यालय उतना नहीं जा पाता जितना में चाहता हूँ, इसीलिए ये मेरे लिए संत राजिन्दर सिंह जी महाराज से जुड़े रहने का एक तरीका है, चाहे वे विश्व में कहीं पर भी हों।”
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज क्योंकि साल भर कई यात्राओं पर रहते हैं, तो यह पेज दुनिया भर के जिज्ञासुओं को उनकी शिक्षाओं से लाभ उठाने का एक आसान तरीका प्रदान करता है। इसमें महाराज जी द्वारा विश्व भर में दिए गए सार्वजनिक सत्संगों से संबंधित लाइव पोस्ट भी आती रहती हैं।
महाराज जी 25 दिसम्बर से इक्वाडोर और कोलम्बिया की 12-दिवसीय यात्रा पर जायेंगे, और इस पेज के सदस्य प्रतिदिन इस यात्रा से जुड़ी अपडेट्स प्राप्त करते रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया media@sos.org पर संपर्क करें।

 

 

gold-black-line-dingbat

sos-logo-new-footer